भारत व नेपाल के सेना के अधिकारियों और जवानों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने लंदन फोर्ट के इतिहास के बारे में जानकारी दी

नैनीताल l कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित लंदन फोर्ट पिथौरागढ़ में भारत नेपाल सेना योद्धाभास कार्यक्रम में शामिल भारत व नेपाल के सेना के अधिकारियों और जवानों को कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने लंदन फोर्ट के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा इसके समय के अनुसार नाम बदलते रहे पहले गोरखा किला, बाउल की गढ़, फिर लंदन फोर्ट और अब सोरगढ के नाम से प्रसिद्ध नाम दिया गया। उन्होंने सेना के अधिकारियों जवानों को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए हिमालय बचाओ शपथ दिलाई। सेना के अधिकारियों ने लंदन फोर्ट परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत (भारत नेपाल मैत्री पौध) लगाया।
सेना के अधिकारियों ने दिनेश गुरु रानी की हिमालय बचाओ अभियान मुहिम का का स्वागत किया तथा कहा कि वह भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़ते हुए पौधा रोपण करेंगे और स्वच्छता अभियान चलाएंगे। सेना के अधिकारियों ने दिनेश गुरु रानी को स्मृति चिह्न दिया।
नेपाल से आए सेना के अधिकारियों और जवानों ने लंदन फोर्ट से पिथौरागढ़ की सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों ने फोर्ट को अच्छे ढंग से रख रखाव किया है ।कार्यक्रम में कुमाऊं रेजीमेंट के कैप्टन अभिनव शर्मा सूबेदार दीपक धामी नेपाल आर्मी के मेजर अनिल बस्नेत शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement