अनावश्यक हूटर के प्रयोग पर डीजीपी सख्त, दिए ये निर्देश

नैनीताल। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जनपद प्रभारियों को पुलिस के वाहनों के आवागमन के दौरान सामान्य परिस्थितियों में अनावश्यक रूप से हूटर का प्रयोग न किये जाने हेतु निर्देशित किया है।
उन्होंने बताया कि प्रायः देखने में आया है कि पुलिस के वाहनों के आवागमन के दौरान सामान्य परिस्थितियों एवं खाली सड़कों पर भी अनावश्यक रूप से हूटर का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे आमजनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। इसलिए सभी जनपद प्रभारियों को अनावश्यक रूप से हूटर का प्रयोग न किये जाने हेतु निर्देशित किया है।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











