देवेंद्र बगड़वाल ने की भाजयुमों नैनीताल से जिलाध्यक्ष की दावेदारी

नैनीताल l भाजपा के सोशल मीडिया सह प्रभारी देवेंद्र बगड़वाल ने नैनीताल से भाजयुमो के जिलाध्यक्ष के पद की दावेदारी ठोकी है l देवेंद्र भाजपा और युवाओें में एक जाना पहचाना चेहरा है और विगत 15 वर्षो से पार्टी की सेवा कर रहे है l वह 2007 में युवा मोर्चा नगर मंत्री तथा 2010 में मंडल महामंत्री व 2013 में जिला कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं जबकि 2017 मे हलद्वानी नैनीताल से जिला मंत्री के पद पर हैं और 2021 से अब तक मंडल अध्यक्ष आंनद बिष्ट की टीम में सोशल मीडिया सह प्रभारी है l श्री बगड़वाल ने कहा अगर पार्टी ने जिम्मेदारी दी तो वह दायित्व को निभाने को तैयार हैं तथा सभी को एक साथ लेकर काम भी करेंगे l उन्होंने बताया वह हमेशा अपने काम को पूरी ईमानदारी से करते आए हैं तथा यदि उन्हें आगे पार्टी ने मौका दिया तो सभी काम पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे l वह युवाओं में काफी लोकप्रिय भी हैंlवह संगठन और पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहे है l