गोपनीय अनुभाग के कर्मचारियों द्वारा विभागीय कार्यबहिष्कार किया गया

नैनीताल । बीबीबीकुमाऊँ विश्वविद्यालय के गोपनीय अनुभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों के स्थानांतरण तथा कोलेशन बिलों के भुगतान के सम्बन्ध में कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के नेतृत्व में गोपनीय अनुभाग के कर्मचारियों द्वारा विभागीय कार्यबहिष्कार किया गया।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ0 मोहित सनवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों के दल द्वारा कुलसचिव तथा कुलपति से वार्ता की गयी। लम्बी वार्ता के उपरान्त दि0 27.06.26 का स्थानांतरण आदेश को स्थगित किया गया तथा परितुलन देयकों के भुगतान के विषय में प्रो0 रजनीश पांडेय के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया, जिसमें प्रो0 महेंद्र राणा, डॉ0 नंदन सिंह बिष्ट, डॉ0 मोहित सनवाल तथा डॉ0 एल0 एस0 रौतेला सम्मिलित हैं।
इस सम्बन्ध में पत्र प्राप्त होने के फलस्वरूप संघ द्वारा आंदोलन स्थगित किया गया तथा सौहार्दपूर्ण प्रयासों के लिए कुलपति जी का आभार व्यक्त किया गया। वार्ता में अध्यक्ष डॉ0 मोहित सनवाल, सचिव जगदीश चंद्र, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सगता, उपाध्यक्ष शैलजा वर्मा, उपसचिव रंजीत कीर्ति, कोषाध्यक्ष संजीत राम, अभिराम पंत, डॉ मधुसूदन रतूड़ी, डॉ सुनील नौटियाल, डॉ0 मनीषा श्रीवास्तव, अनिल ढ़ेला, रोहित राजोरिया, जितेंद्र जोशी आदि सम्मिलित थे।