दिल्ली की पर्यटक दंपति ने होटल का बिल माफ कराने के लिए,होटल कर्मचारियों पर लगाने लगे झूठे आरोप

नैनीताल l मामला कुछ इस प्रकार है दिल्ली के पर्यटक दंपति नैनीताल के एक होटल में 3 दिन से रुके हुए थे आज होटल मैनेजर द्वारा बिल मागने पर आनाकानी करने लगे उल्टा 112 में कॉल कर उन्ही की शिकायत कर डाली l चीता मोबाइल तल्लीताताल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों को थाने आने के लिए बोला तो पर्यटक आना कानी करने लगे और मौके पर ही होटल ऑनर से समझौते की बात करने लगे l होटल ऑनर ने दरियादिली दिखाते हुए आज का बिल उनका माफ कर दिया और पर्यटक बाकी का सारा बिल देकर तत्काल होटल से चले गए l दोनो पक्षों ने मौके पर ही सुलह कराने के लिए चीता मोबाइल राणा को धन्यवाद कहा l









