छात्रवास जीर्णोद्धार का आश्वासन, मंत्री से मिले दीपक दास

नैनीताल। पूर्व छात्र महासंघ संयुक्त सचिव दीपक कुमार दास ने शनिवार को नैनीताल क्लब में समाज कल्याण मंत्री खजान दास से मुलाकात कर कुमाऊं विश्वविद्यालय के समीप स्थित आदर्श अंबेडकर छात्रावास के जीर्णोद्धार की मांग रखी।
दीपक दास ने मंत्री को बताया कि छात्रावास की इमारत जर्जर हालत में है और छात्र परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। इस पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने कहा कि वे संबंधित समाज कल्याण अधिकारी से वार्ता कर जल्द ही छात्रावास का जीर्णोद्धार करवाएंगे। उन्होंने छात्रों की सुविधा को प्राथमिकता बताते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।











