सी.जी.एच.एस. मान्यता प्राप्त वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालय के जीएम से केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन की शिष्टाचार भेंटआयुर्वेद-पंचकर्म से पुरानी बीमारियों में लाभ, ऑनलाइन परामर्श सुविधा भी उपलब्ध
देहरादून। आज दिनांक 28 मई 2026 को सी.जी.एच.एस. के अंतर्गत मान्यता प्राप्त आयुष हेल्थ केयर ऑर्गेनाइजेशन ”वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालयम्, शिवालिक फूटहिल्स, बद्दी (हिमाचल प्रदेश)” के जनरल मैनेजर चेतन सकलानी से देहरादून में उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष- बलवीर सिंह नेगी एवं संयोजक- डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंटवार्ता के दौरान चेतन सकलानी ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति, ऑनलाइन परामर्श सुविधा तथा पंचकर्म उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सालय में रोगियों को विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती कर पारंपरिक आयुर्वेद एवं पंचकर्म आधारित प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जाता है। इस पद्धति से मधुमेह, गठिया, स्पॉन्डिलाइटिस, त्वचा रोग एवं पाचन संबंधी अनेक पुरानी व जटिल बीमारियों में मरीजों को उल्लेखनीय लाभ मिल रहा है।
बैठक में सी.जी.एच.एस. लाभार्थी पेंशनर्स को आयुर्वेदिक उपचार सुविधाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने, कैशलेस उपचार प्रक्रिया को सरल बनाने तथा आयुर्वेद के प्रति स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार के पेंशनर्स के लिए आयुर्वेद एक सुरक्षित एवं दुष्प्रभाव रहित विकल्प है। संयोजक डॉ. स्वामी एस चंद्रा ने वृंदावन आयुर्वेद चिकित्सालयम् द्वारा दी जा रही ऑनलाइन परामर्श सुविधा को दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
दोनों पक्षों ने भविष्य में संयुक्त स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सहमति व्यक्त की।









