भाजपा नैनीताल नगर मंडल के तीन शक्ति केंद्रों में सम्मेलन संपन्न, संगठन की मजबूती और बूथ सक्रियता पर दिया जोर

नैनीताल, 18 नवंबर 2026। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी नैनीताल नगर मंडल के अंतर्गत बुधवार को नैनीताल क्लब, सुखताल एवं तल्लीताल शक्ति केंद्रों में संगठनात्मक सम्मेलन आयोजित किए गए। सम्मेलनों में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रमों में विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत समर्पित कार्यकर्ता और सक्रिय बूथ हैं। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनने तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

नैनीताल क्लब शक्ति केंद्र का सम्मेलन मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री अरविंद पड़ियार ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन तथा जनसंपर्क के महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धा, छठी मैया के गीतों से गूंजा शहर

सुखताल शक्ति केंद्र के सम्मेलन में भी मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। बैठक में संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।

तल्लीताल बाजार शक्ति केंद्र में आयोजित सम्मेलन में शक्ति केंद्र प्रभारी दीपिका बिनवाल एवं संयोजक पवन कुमार सहित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।

तीनों शक्ति केंद्रों के सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय बूथ और जनता से निरंतर संवाद ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

सम्मेलनों में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

नैनीताल क्लब शक्ति केंद्र: श्री शैलेंद्र बरगली (शक्ति केंद्र संयोजक), श्री आनंद बिष्ट (शक्ति केंद्र पालक), श्री भारत सिंह मेहरा (विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक), श्री कमल जोशी (आईटी संयोजक), श्री प्रकाश नौटियाल (बूथ अध्यक्ष), श्री राजेंद्र बिष्ट, श्री संजू कुमार, श्रीमती मधु बिष्ट, श्री भगवत रावत (सभासद), श्री अमन, श्री भूपेंद्र बिष्ट, श्री रितेश बिष्ट, श्री रितुल कुमार (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), श्री करण साह एवं श्री दीपक।

यह भी पढ़ें 👉  बाल दिवस पर YOOO Pahad Foundation ने बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित

सुखताल शक्ति केंद्र: श्रीमती हेमा बिष्ट, श्रीमती मुन्नी राठौर, श्रीमती कविता शाह, श्रीमती मेघा साह, श्रीमती आशा चिलवाल, श्रीमती जानकी बिष्ट, श्रीमती पार्वती, श्रीमती बीना पंवार, श्रीमती कुमुद बिष्ट, श्रीमती सुधा साह, श्रीमती पार्वती बिष्ट, श्रीमती रेनू अधिकारी, श्रीमती मालती रौतेला, श्रीमती सुनीता जोशी, श्रीमती दीप्ती जोशी, श्रीमती हेमू पाण्डे, श्रीमती समीरा, श्रीमती सरिता, श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट, श्रीमती भावना चमियाल, श्रीमती आशा, श्रीमती हेमा तिवारी, श्री हरीश राणा, श्रीमती ललिता दफौटी, श्रीमती मीनू बुधलाकोटी, श्री रमेश चन्द पाण्डे, श्रीमती हेमलता पाण्डे, श्री नरेन्द्र नेगी, श्रीमती मीरा बिष्ट, श्री भूपेन्द्र बिष्ट एवं श्री कमल जोशी।

तल्लीताल बाजार शक्ति केंद्र: शक्ति केंद्र प्रभारी श्रीमती दीपिका बिनवाल एवं संयोजक श्री पवन कुमार सहित अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता।

भाजपा नैनीताल नगर मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad