नैनीताल में फिर मौसम बदला

नैनीताल। सरोवर नगरी में सुबह से मौसम साफ तथा धूप खिली हुई थी। दोपहर 2:00 बजे बाद नगर का मौसम खराब हो गया तथा बादलों के साथ ही नगर में कोहरा भी छा गया जिससे नगर में ठंड में भी इजाफा हो गया। इसके बाद यहां पहुंचे सैलानियों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की। नगर में सुबह व शाम के वक्त लगातार ठंड बढ़ रही है। नगर का अधिकतम तापमान 20 तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया । नगर में सुबह से धूप खिली थी लेकिन दोपहर बाद यहां का मौसम रोजाना बिगड़ रहा है । मंगलवार को नगर में सैलानियों की संख्या कम थी । पिछले कई दिनों से नगर में पर्यटकों से भीड़ बड़ी हुई थी जिससे यहां काफी रौनक बनी थी ।

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डी०एल०सी० पत्र के उपयोग एंव पेंशन सम्बन्धी समस्याओं के समाधान हेतु 17 नवम्बर, 2026 को कार्यशाला का आयोजन
Ad Ad Ad