बाल दिवस पर YOOO Pahad Foundation ने बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए किया प्रेरित

नैनीताल, 14 नवंबर। बाल दिवस के अवसर पर YOOO Pahad Foundation की पूरी टीम ने नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों के साथ समय बिताया और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने की एक छोटी लेकिन यादगार पहल की। इस दौरान बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए जीवन में आगे बढ़ने तथा भविष्य में देश और अपने पहाड़ के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
यह कार्यक्रम ब्रेयसाइड स्कूल (शेर का डांडा), बारबाली स्कूल (शेरवानी के पास), आर्य समाज स्कूल (बड़ा बाजार) एवं प्राथमिक विद्यालय (गौशाला के पास) में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों को सर्दियों से बचाव के लिए जूते, मोजे, स्वेटर, अपर-लोअर, गर्म टोपी के साथ कैंडी और चॉकलेट वितरित की गईं। टीम ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें बड़े सपने देखने और मेहनत व लगन से उन्हें पूरा करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में पुनीत टंडन जी के साथ डॉ. संतोष बिष्ट, सागर सोनकर, नीरज बिष्ट, चेतन मेहरा, दीपा बिष्ट, अर्जुन बोहरा, अनिकेत शर्मा, प्रियंका चौधरी, हितेश जोशी, चंद्रकांत एवं लोकेश बिष्ट ,हिमांशु बिष्ट उपस्थित रहे।
YOOO Pahad Foundation की टीम ने बताया कि बच्चों को वितरित की गई सामग्री संस्था द्वारा आयोजित Charitable Garba Night से प्राप्त चैरिटी और Crowdfunding के माध्यम से जुटाई गई है। संस्था ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया, जिनके प्रेम, विश्वास और सहयोग से यह पहल संभव हो पाई।
संस्था का उद्देश्य केवल जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना ही नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास जगाना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना भी है।











