मंगलवार को नगर पालिका के चार सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया

नैनीताल । मंगलवार को नगर पालिका के चार सभासदों ने नगर पालिका कार्यालय में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन उनके वार्डो में कोई भी काम नहीं कर रहा है उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह जा भेजो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर देंगे । सभासदों ने आरोप लगाया है कि पिछले कई माह से पालिका बोर्ड बैठक भी नहीं हुई है उन्होंने कहा कि उनके वार्डो में कई समस्याएं हैं लेकिन पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहे हैं सबसे अधिक परेशानी रात के समय हो रही है वार्डों में लाइट नहीं होने से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है इसके अलावा समय से कूड़ा भी नहीं उठाया जा रहा है उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो वह एक सप्ताह बाद आंदोलन को तेज कर देंगे जिसकी जिम्मेदारी बालिका प्रशासन की होगी । सांकेतिक रूप से पालिका कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों में सभासद अंकित चंद्र जितेंद्र पांडे भगवत रावत व रमेश प्रसाद शामिल थे ।