प्रधान डाकघर में चौपाल का आयोजन किया


नैनीताल। प्रधान डाकघर नैनीताल में पूर्व नियोजित कार्यक्रम डाक कम्युनिटी डेवलेपमेंट प्रोग्राम डीसीडीपी के तहत डाक चौपाल का आयोजन किया गया। डाक चौपाल में नगर के अलावा खुर्पाताल क्षेत्र से आये ग्राम वासियों ने भी प्रतिभाग किया ।
पोस्टमास्टर चन्दन सिंह बिष्ट एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के प्रबंधक दीपक गैरोला ने ग्राहकों को वित्तीय साक्षरता एवं डाकघर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी । साथ ही किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के खाते खोले गए। बताया कि डाक चौपाल डाक कम्युनिटी डेवलेपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से डाक विभाग जनता के पास पहुंच रहा है। जिसके चलते भारत सरकार की बचत, बीमा, पासपोर्ट, डाक, बैंकिंग एवं अन्य जन सुरक्षा योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ एक समय एक स्थान पर मिल पाएगा।
और ग्राहकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा। इय दौरान कार्यक्रम में सभासद प्रेमा अधिकारी, सहायक अधीक्षक डाकघर प्रकाश चन्द्र पांडे, गीतांजलि रावत, गजेन्द्र पटवाल, संजय सिंह नेगी व मोहित सिंह मौजूद रहे।