आनंदशाला शिविर में बच्चों को खेल-खेल में दिखाया


देहरादून I आज दिनांक 3 जून 26 को राजकीय इंटर कॉलेज, डोभालवाला में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1988) के तत्वावधान में आनंदशाला शिविर (समर कैम्प) में सर्वप्रथम यूपीईएस, यूटीआई, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षुओं को आपस में परिचय कराया गया तत्पश्चात छोटे बच्चों के साथ संख्या, मत चूको चौहान नामक पौराणिक खेल खिलवाये गए, बच्चों को महापुरुषों के प्रति छात्र 10 नामों को लिखवा कर याद करवाए गए।
प्रशिक्षुओं में यूपीईएस से सम्मेद जैन, जस अरोड़ा, राम्या गुप्ता, अंशिका यादव, काव्या मंडल, कृष कुमार, वर्णिका पंत, मुजीब अहमद यूटीआई से आदित्य कंडवाल, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से नीरज क्षेत्री एवं त्रियेश पुनः ने भाग लिया,
शिविर संयोजक एवं संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ स्वामी एस. चंद्रा ने सभी प्रशिक्षुओं को समाज की गतिविधियों, कुटुंब प्रबोधन के विषय में बताया तथा परिवार के विघटन पर चर्चा की। खेल खिलवाने को लेकर भी बताया कि सभी खेल हमारे जीवन पर विशेष स्थान रखते हैं।
खेल-खेल में बच्चों को महापुरुषों के नाम याद करवाए जा सकते हैं।
बच्चों ने शिविर का आनंद लिया तत्पश्चात सभी को जलपान करवाया गया।