शासकीय समर कैम्प में बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाया।


देहरादून I आज दिनांक 30 मई 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में आयोजित समर कैम्प में बच्चों को भारत की विभिन्न भाषाओं का ज्ञान के साथ प्रार्थना अभ्यास, विभिन्न खेल, योग, जूडो आदि का प्रशिक्षण दिया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रांगण की साफ सफाई की गई, स्वच्छता अभियान से बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बताया गया।
अध्यापक एवं समर कैम्प प्रभारी मन मोहन बहुगुणा ने भारतीय संस्कृति के अतिरिक्त विभिन्न खेल करवाये गये, अध्यापिका श्रीमती सुनीता खंडूरी ने योग का प्रशिक्षण दिया, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने समरसता का पाठ पढ़ाया, इस अवसर पर सर्वश्री मन मोहन बहुगुणा, श्रीमती सुनीता खंडूरी, डॉ स्वामी एस चंद्रा, डॉ शरद चंद्र बडोनी -प्रधानाचार्य, अजीत जुगरान के साथ साथ विधार्थियों ने भाग लिया।