नैनीताल में गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में सभा की, सभा में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं मैं भरा जोश

नैनीताल l बेहद खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा में कार्यकर्ताओं में जान फूंक गए। कहा कि कांग्रेस के दिन लद चुके हैं , नैनीताल को संवारने में भाजपा ही मदद कर सकती है। उन्होंने आश्वसान दिया कि उनकी पार्टी नैनीताल सीट से जीतेगी तो नगर के चहुमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गुरुवार को नगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि नैनीताल नगर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का प्रमुख हिल स्टेशन है। लिहाजा वह इसके सौंदर्यीकरण, सफाई, यातायात समेत कर्मचारीयों की समस्याओं का निस्तावरण करेंगे। मल्लीताल में रामलीला मंच में उन्होंने केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी दी। वही ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया l बरसात के बावजूद भी यहां पर कार्यकर्ता की भीड़ देखने को मिली। यहां मुख्य मंच पर सांसद अजय भट्ट के साथ भाजपा की वरिष्ठ लोगों ने आम जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने को कहा वही मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है केंद्र राज्य और नगर निकाय में इस बार भाजपा के प्रत्याशी जीतगे इससे पहले उन्होंने कहा है जिस तरह से उपचुनाव केदारनाथ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है उसी प्रकार भाजपा सभी नगर निकाय चुनाव में भरी बहुमत से जीतेंगी जिस तरह से उन्होंने विकास कार्य किए हैं उसे आगे बढ़ाने में यहां की जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगी। वहीं उन्होंने कहा कि यहां नैनीताल जिले में सड़क पेयजल सहित कई योजनाओं में तेजी से कार्य चल रहा है जल्द ही पर्यटन के क्षेत्र में यह क्षेत्र और भी विकसित होगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नैनीताल पहुँचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सभासद प्रत्याशियों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। श्री राम सेवक सभा प्रांगण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विभिन्न निकायों में जिस तरह जनता में भाजपा के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है उससे कोई संदेह नहीं है कि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता यहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएगी और नैनीताल सहित सभी निकायों में भाजपा को भारी अंतर से जीत मिलेगी। इस मौके पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, भाजपा प्रत्याशी जीवंती भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, हेम आर्य, शांति मेहरा भवाली के प्रत्याशी प्रकाश आर्य, मारुति नंदन शाह , गोपाल रावत, विमला अधिकारी, अरविंद पडियार, मोहित आर्य, दया किशन पोखरिया, भावना मेहरा, योगेश रजवार, डॉली वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग रवि कन्याल , नितिन कार्की , विक्रम रावत हरीश राणा, विक्की राठौड़, रीना मेहरा, कलावती अस्वल शाहिद सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे l संचालन मनोज जोशी और भानु पंत के साथ भाजपा कार्यकर्ता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में मेनू कैम्प–2026 का शुभारंभ, कुलपति, कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. (कर्नल) दीवान एस रावत ने किया सेलिंग एक्सपीडिशन का फ्लैग-ऑफ
Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad