चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा ने फिर बचाई एक महिला की जान

नैनीताल l शुक्रवार की शाम को 112 पर सूचना मिली की नगर के निकटवर्ती पाइस में कुछ पेड़ गिर गए हैं l जिसे यातायात प्रभावित हो गया है l उसके बाद मौके पर तल्लीताल पुलिस पहुंची l पेड़ों को सड़क से हटाने के बाद यातायात खुल गया l इस दौरान वाहन चालकों ने चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा को बताया कि जंगल में विक्षिप्त महिला देखी गई l जिसके बाद चीता मोबाइल शिवराज सिंह राणा द्वारा वाहन चालकों की मदद से खाई में रेस्क्यू के माध्यम से उसे खाई से बाहर निकाला l उसके बाद महिला को नगर के बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया l