आईटीबीपी पिथौरागढ़ , डीडीहाट और 8 कुमाऊं के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार

नैनीताल l घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आईटीबीपी पिथौरागढ़ , डीडीहाट और 8 कुमाऊं में जवानों की कलाइयों पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। हर्षोल्लास का त्योहार रक्षाबंधन पर चंद्रा भट्ट, लक्ष्मी और नेहा द्वारा जवानों को राखी बांधी गई। सेना के जवानों के चेहरों पर मुस्कुराहट थी और उन्होंने कहा की यह भाग्य की बात है की घर से हजारों मील दूर होते हुए भी आज हमें रक्षाबंधन पर हमारी बहनों द्वारा राखी बंधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बांध सारे जवानों का मुंह मीठा किया गया और उन्हें संस्था के कार्यों और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। जहां कुमाऊं बटालियन द्वारा संस्था के कार्यों की सराहना की और उन्हें धन्यवाद भी दिया गया। संस्था अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया और कहा की उन्हें गर्व है की देश के जवान जो देश सेवा में अपना सब न्योछावर कर देते हैं उन्हें राखी बांधने का सौभाग्य हमें प्राप्त हो रहा है। संस्था हर साल देश के वीर जवानों के साथ राखी मनाती है और आगे भी मनाती रहेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरीश चंद्र,पूजा, नेहा, प्रेमा सुतेरी, लक्ष्मी, मंजू,मुस्कान आदि ने सहयोग किया।









