शिक्षा से सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग और लीगल अवेयरनेस कैंपेन के माध्यम से बच्चों को किया जा रहा है

नैनीताल l शिक्षा से सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत कैरियर काउंसलिंग और लीगल अवेयरनेस कैंपेन के माध्यम से बच्चों को किया जा रहा है जागरूक घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा चंपावत और लोहाघाट के विद्यालयों में कैरियर काउंसलिंग और लीगल अवेयरनेस कैंपेन चलाए जा रहे हैं। आज जीआईसी मध्यगंगोल, चौड़ाकोट और जीआईसी रमक में 600 से अधिक बच्चों के साथ लीगल एडवाइजर चंद्रा भट्ट द्वारा पॉक्सो अवेयरनेस कैंपेन चलाया गया और पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत कानून की जानकारी बच्चों को दी गई और अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बच्चों को जागरूक किया गया। इसके बाद राष्टीय युवा पुरुस्कार विजेता अजय ओली द्वारा बच्चों को कैरियर काउंसलिंग के अंतर्गत सही भविष्य चुनने की राह दिखाई गई। उन्होंने बच्चों को 12 वी के बाद योग, साइकोलॉजी , कंप्यूटर एप्लीकेशन, टूरिज्म , बायोटेक्नोलॉजी और लॉ के छेत्र में भविष्य संवारने के गुर सिखाए। इसके साथ ही सिविल सर्विस के छेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए भी बच्चों को उनके द्वारा टिप्स दिए गए। अपने विचार साझा करते हुए बच्चों ने आईपीएस और इंडियन आर्मी की तैयारी के लिए अपने प्रश्न पूछे और उनका समाधान भी प्राप्त किया। बच्चों में इसे लेकर खुशी की लहर थी और उन्होंने कहा की यह उनके जीवन के बेहतरीन अनुभवों में से एक है। रमक में कक्षा 11 के योगेश ने बताया की यह कार्यक्रम निश्चित ही उनके भविष्य को बदलने का काम करेगा, वहीं विद्यालय के अध्यापकों द्वारा भी इस कार्यक्रम की सराहना की गई। संस्था अध्यक्ष द्वारा बताया गया की यह कार्यक्रम जिले के हर ब्लॉक में चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत 7000 से अधिक बच्चे लाभान्वित होंगे।









