देहरादून जाकर विधायकों ने मुख्यमंत्री को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा, मुख्यमंत्री ने सभी मांगो पर उचित कार्यवाही का आश्वासन विधायकों को दिया

नैनीताल l नैनीताल की विधायक सरिता आर्या, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा व देवतुल्य कार्यक्रर्ताओं ने देहरादून जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की l विधायकों ने मुख्यमंत्री से कहा कि स्टेट हाइवे नेशनल हाईवे से जो भी दुकानदारों व व्यापारियों को हटाया जा रहा है उनको उच्च न्यायालय से राहत मिले इस विषय में वार्ता की व ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है नैनीताल में उत्तराखंड की टैक्सी व टैक्सी बाईकों में जो रोक लगी है उसे तत्काल हटाया जाए इसके सेव का मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा है इस विषय में भी वार्ता कर अवगत कराया l विधायकों ने आपदा से हुए नुकसान के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया कि बारिश के चलते नैनीताल जिले के अनेक क्षेत्रों में भूस्खलन होने से कई परिवार के लोग खतरे के जद मैं है उन्होंने कहा कि कई ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन से आने-जाने का मार्ग भी पूर्ण रुप से बंद हो गए हैं l मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है l









