भाजपा कार्यकर्ताओं तथा अन्य संगठन से जुड़े लोगों ने अंबेडकर पार्क में ध्वजारोहण किया

नैनीताल l 76वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर तल्लीताल के अम्बेडकर पार्क में वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता एंव प्रमुख राज्य आंदोलनकारी केएल आर्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एंव अन्य संगठनों के साथ मिलकर तिंरगा फहराकर और राष्ट्रगान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा अपने अपने विचार देश के प्रति एंव स्वत्रता के 76वीं वर्षगांठ पर रखे गए । इस अवसर पर नैनीताल विधायिका महोदया श्रीमती सरिताआर्या जिलाधिकारी वंदना सिंह और पुलिस कप्तान पंकज भट्ट उपजिलाधिकारी राहुल साह के द्वारा बाबा साहेब डा•भीमराव अम्बेडकर जी एंव शहीद मेजर राजेश आधिकारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एंव पुष्पांजलि अर्पित करी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,अरविंद पडियार, दयाकिशन पोखरिया, नेमी चरण, मोहन लाल,शांति मेहरा, जीवंती भट्ट, मुन्नी तिवारी,रेखा जोशी,राधा खोलिया, डॉली वर्मा,आरती बिष्ट, सोनू साह,मोहित लाल साह, संतोष कुमार, अरुण कुमार,रितुल कुमार, शशांक कुमार, गौरव हार्पर, आदित्य खोलिया, शिवम कुमार आदि कई लोगों ने बड़ चडकर हिस्सा लिया ।









