ब्लॉक के ग्राम पंचायत थापला व जलालगांव के तोक थपलिया गांजा में आयी देवीय आपदा से नुकसान का ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने जायजा लिया

नैनीताल l ब्लॉक के ग्राम पंचायत थापला व जलालगांव के तोक थपलिया गांजा में आयी देवीय आपदा से नुकसान का ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने जायजा लिया व सुरक्षात्मक कार्य करने हेतु विभागो को निर्देश दिए थापला निवासी चन्द्र दत्त की मृत्यु आपदा में हो गई प्रमुख ने गहरा दुख व्यक्त किया। सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने को कहा। साथ ही थापला साली दत्त, हरीश चंद्र, कैलाश चंद सहित 3से 4परिवारों के आवासीय भवन बैठ गए है खतरे की स्थिती में है अप्रिय घटना से बचा जा सके जिलाधिकारी से फोन कर इन लोगो को सुरक्षित स्थानों पर इनके रहने की व्यवस्था करने को कहा व अधिकाश लोग पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि व मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं व अपना पूरा जीवन आवासीय भवनों को बनाने में लगा देते हैं सरकार से इन लोगो के विस्थापन करने , इनको आवास स्वीकृत करने की अपील की थापाला व थपालिया गांजा में मुख्य मार्ग से संपर्क भी टूट गया साथ ही खेतो, पाइपलाइन लाइनों के अस्त व्यस्त होने पर जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की कृषि भूमि , सिंचाई नहर, सम्पर्क मार्ग, खेत बह गए है। साथ ही ग्रामीणों के आवासीय भवनों को भी खतरा बना हे आपदा से ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया। प्रमुख ने कहा इस देवीय आपदा में हुई छती व नुकसान पर दुःख व्यक्त किया कहा हर सम्भव ग्रामीणों की मदद की जाएगी। विभागीय अधिकारियों से उचित मुआवजा देने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश मेहरा,सरपंच धन सिंह बिष्ट दीपक नेगी, केशव दत्त, महेश पंत,हीरा सिंह, नंदी देवी, पान सिंह, प्रेम सिंह, जगदीश सिंह, घनस्याम जलाल, नंदबल्लभ,पान सिंह पावर पटवारी मीनाक्षी भट्ट,एडीओ पंचायत कैलाश गोस्वामी, कृषि डॉo ममता जोशी, कमल कुल्याल , धीरेंद्र जीना सहित ग्रामीण विभागीय अधिकारी मौजूद रहे









