भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण, विचार गोष्ठी व मिष्ठान वितरण के साथ किया कार्यक्रम

नैनीताल l सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नितिन कार्की ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई, जिसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई व मिष्ठान वितरण किया गया । इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके संविधान निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण कर सभी को बाबा साहेब के विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया गया। आयोजन को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जो बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री शांति मेहरा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की दया बिष्ट , अमृता शाह, भरत मेहरा दीपिका बेनीवाल, प्रेमा धिकारी, कविता त्रिपाठी, राधा, कविता गंगोला, अरुण , आशीष बजाज , विजय कुमार , मनोज जगती, भागवत रावत, अरुण कुमार, विकास जोशी, अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, आशीष बजाज (सह-संयोजक), आनंद बिष्ट, राहुल नेगी, मनोज, शैलेश बिष्ट, युवराज, प्रेम अधिकारी, दीपिका बनवाल, विक्रम राठौर, भगवत रावत आदि मौजूद थे l

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad