नैनीताल में दिन भर मौसम खराब रहा

नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को सुबह से मौसम खराब था। मौसम विभाग के ऑरेंज एडल्ट के बाद नगर में सुबह से बादल छाए हुए थे जबकि गुरुवार को भी नगर में मौसम खराब रह व दिन भर नगर में बादल लगे हुए थे। शुक्रवार को दोपहर व शाम के वक्त कुछ देर के लिए हल्की बुंदा बांदी भी हुई लेकिन कुछ देर बाद मौसम फिर से साफ हो गया । नगर में बादल छाने से ठंड में भी इजाफा हो गया। यहां पहुंचे सैलानियों ने इस दौरान गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की। पर्यटन से जुड़े कारोबारी को उम्मीद है कि अब यहां वीकेंड पर सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। नगर का अधिकतम तापमान 22 तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया ।












