निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज अमिया और राजकीय हाईस्कूल रानीबाग का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया

नैनीताल । बीबीहल्द्वानी 30 अक्टूबर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल नैनीताल गजेन्द्र सिंह सौन ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कालेज अमिया और राजकीय हाईस्कूल रानीबाग का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण अधिगम स्तर को बेहतर बनाए जाने हेतु विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। अपर निदेशक ने जीआईसी अमिया में प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक चौहान से पठन-पाठन से सम्बन्धित जानकारी ली। उक्त विधालय में 136 बच्चे पंजीकृत हैं। विधालय में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का बोर्ड परीक्षाफल 100 प्रतिशत रहा है। उन्होंने पठन पाठन के साथ बच्चों की छात्र संख्या वृद्धि पर विशेष ध्यान देने को कहा। विधालय में प्रवक्ता व सहायक अध्यापक के सभी पदों पर शिक्षक नियुक्त है। ए डी ने राजकीय हाईस्कूल रानीबाग को भी देखा। विधालय में बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है। विधालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश सती ने विधालय में संचालित गतिविधियों के सम्बन्ध में अवगत कराया। उक्त विधालय में शिक्षको द्वारा अपने संसाधनों से स्कूल वैन रखी है जो सराहनीय प्रयास है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों के पठन पाठन पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।












