श्रमिकों के टनल से बाहर आने पर भारतीय जनता पार्टी ने नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की

Advertisement

नैनीताल l भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर आने पर भाजपा मंडल नैनीताल द्वारा नैना देवी मंदिर मे पूजा अर्चना की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने मां नैना देवी से प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना करी, व मां नैना देवी से अपना आशीर्वाद प्रदेशवासियों पर हमेशा बनाए रखने की कामना करी, इस अभियान में लगे सभी मजदूरों, इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, धार्मिक पुरोहित इनके अलावा बचाव कार्य में लगे सभी लोगों के सुख समृद्धि की कामना की गई… साथ ही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर धामी जी के कुशल नेतृत्व में तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में रेस्क्यू ऑपरेशन सफल होने पर सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया….
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, महामंत्री भाजपा मोहित लाल साह,वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती विमला अधिकारी, श्रीमती कलावती असवाल, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित भाटिया, मंडल मंत्री संजय चंदेल, भाजपा नेता मोहित आर्य,विकास जोशी, नगर मंत्री संतोष कुमार, नवीन जोशी, सभासद मनोज साह जगाती,संजय कुमार, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, रचित तिवारी ,कोषाध्यक्ष खजान डंगवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे….

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement