बाबा नीब करौरी कैंची धाम स्थापना दिवस पर 15 को रिलीज होगा भजन

नैनीताल : बाबा नीब करौरी कैंची धाम स्थापना दिवस पर गायक नरेंद्र कुमार का समर्पित भजन 15 जून को रिलीज होगा हर वर्ष की भांति इस बार भी नरेंद्र कुमार ने भजन करने जा रहे हैं। भजन का पोस्टर सादा समारोह में विमोचन किया गया। भजन के बोल हैं, “नीब करौरी बाबा जी दिल में है सबके” । नरेंद्र का गाया भजन बेहद कर्णप्रिय है और दिल को छूं जाने वाला है। जोखिया में आयोजित कार्यक्रम में गायक नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह हमेशा से बाबा नीब करौरी के भक्त रहे हैं। यह बाबा की महिमा है कि बेहद व्यस्तता के बावजूद कैची धाम स्थापना दिवस पर एक भजन निकल ही आता है। पिछले कई वर्षों से बाबा पर आधारित कई भजन गा चुके हैं। वह कहते हैं कि बाबा की कृपा अपरंपार है। उनकी कृपा दृष्टि सब पर बनी रहे। भजन के बोल हनुमान दास ने लिखे है, संगीत आशुतोष मेहरा और वीडियो रिकॉर्डिंग और एडिटिंग नवल सक्सेना ने की है। इस अवसर पर समाजसेवी हरीश लाल साह, डा बृजेश सक्सेना, ज्योति सक्सेना, डा सीमा सक्सेना, सुमन साह , नीलम साह, संगीता सक्सेना, कविता सक्सेना, धीरज अवतरमानी, गरीमा अवतरमानी, ममता मनी निशित मनी, अनीता सक्सेना और नवीन शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।












