नगर के सेंट मैरी कॉलेज में छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया

नैनीताल l सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज नैनीताल में छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया सिस्टर मंजूषा, विद्यालय प्रबंधक महोदया सिस्टर शीबा मुख्य अतिथि श्रीमति गायत्री माथुर व श्रीमति सुनीता नेगी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। उसके बाद माता-पिता के लिए एक प्रार्थना सभा आयोजित की गयी। बच्चों द्वारा अपने माता पिता के सम्मान में काव्य वाचन किया गया, और बहुत सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किए गए। आज के डिजिटल वर्ल्ड में बच्चों पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा है, इसी संदर्भ में एक शिक्षाप्रद नाटिका प्रस्तुत की गयी । कार्यक्रम को देख कर सभी अभिभावक भावविभोर हो गए। सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की।









