आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार चलाई जा रहे जागरूकता अभियान के तहत कोटाबाग के राजकीय डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया

नैनीताल l आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार चलाई जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज कोटा बाग के राजकीय डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम किया गया। जिसमें कॉलेज की लगभग 70 लड़कियां और आसपास की कुछ महिलाओं के साथ कॉलेज स्टाफ मौजूद था। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ नवीन भगत और डॉ सुनीता बिष्ट और प्रोफेसर डॉक्टर सत्यानंद भगत जी द्वारा अध्यक्ष आशा शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया गया। आशा फाउंडेशन लगातार पिछले 5 — 6 वर्षों से महिलाओं में पाने वाले सबसे अधिक स्तन कैंसर और बच्चेदानी के कैंसर के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण पर लगातार जागरूकता अभियान जारी है ।इस जागरूकता अभियान के तहत अब तक कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल के लगभग 40 गांव और सरकारी स्कूल और कॉलेज में यह मुहिम पहुंच चुकी है। आज अध्यक्ष आशा शर्मा द्वारा बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की साथ-साथ अपने वह अपने परिवार के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी गई और उन्होंने फाउंडेशन के द्वारा लड़कियों और महिलाओं को फ्री रेउसाबल सैनिटरी पैड्स बांटे ।जिनकी लाइफ दो से ढाई साल। आशा फाउंडेशन द्वारा लगातार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ कैंसर जैसे महामारी के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित करने का कार्य जारी हैं।युवाओं में बढ़ते नशाखोरी के प्रति भी जागरूकता जारी है। कॉलेज के प्राचार्य द्वारा आशा फाउंडेशन का धन्यवाद किया ।सभी लड़कियों और गांव से आई महिलाओं द्वारा कार्यक्रम को सराहा गया और भविष्य में खुद का ख्याल रखने का भी वादा किया ।अध्यक्ष आशा शर्मा का मानना है कि उनकी मुहीम खासकर युवाओं को लेकर बहुत संजीदा है। क्योंकि युवाओं के ऊपर ही हम एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की परिकल्पना कर सकते हैं। आज अगर हमारी भावी पीढ़ी स्वस्थ और सही राह पर अग्रसर होगी तभी हम एक अच्छे परिवार ,समाज की कल्पना कर सकते हैं।आशा शर्मा द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और पूरे स्टाफ का धन्यवाद किया गया। उनके साथ आज बच्ची सिंह नेगी, योगेश साथ थे।

Advertisement