आर्य समाज लाजपत नगर दिल्ली का उत्सव सम्पन्न अपनी संतानों को भारतीय संस्कृति के साथ जोड़े -राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नैनीताल l आर्य समाज लाजपत नगर का चार दिवसीय वार्षिक उत्सव सोल्लास सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ आचार्य पं. मेघ श्याम वेदालंकार ने यज्ञ करवा कर किया। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने आह्वान किया कि अपनी संतानों को भारतीय संस्कृति के साथ जोड़ें। नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से दूर होती जा रही है। हिंदू धर्म स्थानों पर युवाओं की कम संख्या चिन्ता जनक है घंटी बजाने के लिए भी इलेक्ट्रिक मशीने लग रही हैं।उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति शाश्वत व सबसे समृद्ध व महान है आवश्यकता उसके सन्देश को युवाओं तक उनकी भाषा में पहुंचाने की है।जब तक किसी मिशन आंदोलन के साथ युवा नहीं जुड़ेंगे वह आंदोलन अधिक समय तक जीवित नहीं रह सकता। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व श्री कृष्ण भारतीय संस्कृति के आधार स्तम्भ हैं और वेद सृष्टि का आदि ज्ञान लेकिन इसके सच्चे स्वरूप को युवाओं तक पहुंचाना व जोड़ना होगा केवल सनातन सनातन कहने से कुछ नहीं होगा अपितु उसे असली जामा पहनाने की ओर ध्यान देना होगा। वैदिक विद्वान आचार्य वेद प्रकाश शोत्रिय ने वेदों की महत्ता व पठन पाठन पर जोर दिया। प्रो. धर्मेन्द्र शास्त्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आत्म सात करने का आह्वान किया। आचार्य मुकेश शास्त्री,अजय कपूर ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन आर्य नेता राजेश मेंहदीरत्ता ने किया। इस अवसर पर भारत भूषण कपूर, सुरेन्द्र तलवार,अनिल मिगलानी, चतर सिंह नागर, रविन्द्र आर्य, अर्चना पुष्करणा, शकुन्तला नागिया, रमेश गाडी, ओम प्रकाश छाबडा, विजय मलिक, रेणु चौधरी, आदर्श सलूजा, सुरेन्द्र शास्त्री आदि उपस्थित थे।









