आर्ट ऑफ लिविंग की हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह द्वारा श्रावण अधिक मास के इस पवित्र महिने में एक भव्य रुद्र पूजा का आयोजन शहर के गोवर्धन कीर्तन हॉल में किया गया

नैनीताल। आर्ट ऑफ लिविंग की हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव समूह द्वारा श्रावण अधिक मास के इस पवित्र महिने में एक भव्य रुद्र पूजा का आयोजन शहर के गोवर्धन कीर्तन हॉल में किया गया। पूजन को करवाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान से ब्रह्मचारी अरुण हडोले,वेद पंडित रवि शंकर , मोहित तिवारी उपस्थित रहे।पूजन के साथ ही सत्संग का भी आयोजन किया गया जिसमे सुमित मर्तोलिया , जी द्वारा कई सुंदर प्रतुति दी गई।तबले पर हेम आर्या। पूजा के सफल आयोजन के लिए संस्था की सभी सदस्याओं में रेशमा टंडन ,सुनीता वर्मा , संगीता शाह,प्रेमलता, कविता गंगोला , सिम्मी अरोरा, मंजू नेगी ,सोनी अरोरा ,मंजू बिष्ट , पूजा शाही,पूजा मल्होत्रा,ज्योति मेहरा,कविता जोशी,रमा तिवारी’ शिखा शाह, ,किरण टंडन ,बीना शर्मा ,उमा कांडपाल ,निम्मी कीर, , श्वेता अरोरा,कामना कंबोज ,मधु बिष्ट मंजू सनवाल , बिमला कफलटिया,संध्या तिवारी ,, सोमा शाह ,वंदना मेहरा जी का विशेष योगदान रहा।पूजन में शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवी संस्थाओं प्रमुखों कोआमंत्रित किया गया ।सभी ने इस पवित्र पूजा का लाभ उठाकर सत्संग का आनंद लिया।









