5 अगस्त व 6 अगस्त को ऋषिकेश गढ़वाल मंडल विकास निगम के भरत भूमि पर्यटक आवास गृह में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के वार्षिक चुनाव संपन्न होंगे

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम कर्मचारियों द्वारा 20 जुलाई से 31 जुलाई तक निगम कर्मचारियों की 2 सूत्री मांगों को लेकर अपनी तरह का अनोखा आंदोलन पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण व स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जो पूर्णतः सफल रहा ।उन्होंने कहा एक तरफ कर्मचारियों ने स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर स्वच्छ उत्तराखंड का संदेश दिया। वहीं कर्मचारियों ने 10,000 से ज्यादा पौधों का रोपण कर जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के साथ पौधा देकर व उनके साथ पौधा लगवा कर उत्तराखंड में एक नया इतिहास रचा।
गुरु रानी ने कहा कि आगामी 5 अगस्त व 6 अगस्त को ऋषिकेश गढ़वाल मंडल विकास निगम के भरत भूमि पर्यटक आवास गृह में संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के वार्षिक चुनाव संपन्न होंगे। जिसमें समस्त जनपदों के पदाधिकारी व सदस्यगण भाग लेंगे। नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद 7अगस्त को देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री जी माननीय पर्यटनमंत्री जी व प्रमुख सचिव पर्यटन महोदय को कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा उसके बाद भावी रणनीति की जाएगी।
आज नैनीताल में हुई बैठक में महासंघ के संयोजक दिनेश सांगुडी वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका तिरभुवन पुनेठा संतोष पंत, रामू पंत किशन पाठक रमेश कपकोटी,
महेश कुमार ,धर्मानंद जोशी, महेंद्र कुमार, मंजुल सनवाल,रवि साह, तारा दत्त भट्ट, राजेश तिवारी नरेंद्र थापा अमर शाह गीता राणा भगवती लोहनी, प्रकाश मेहरा विजय चंद्रा सहित विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसी क्रम में कल दिनांक 4 अगस्त को निगम के कर्मचारी ऋषिकेश में होने वाले अधिवेशन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।









