5 जुलाई 2026 को ‘उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी’ की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार में आयोजित की जाएगी


नैनीताल । 5 जुलाई 2026 को ‘उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी’ की एक महत्वपूर्ण बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई है। इस बैठक में उपपा की कार्यकारिणी के विस्तार सहित केतन की हत्या, हेमकुंड साहिब जा रहे यात्रियों तथा स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद, अंकिता हत्या कांड, पेपर लीक आदि उत्तराखंड के कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा के उपरांत उपपा द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पर निर्णय लिए जाएंगे। चुनाव 2027 पर भी गंभीर विचार- विमर्श होने की संभावना है।
इस बैठक में ‘उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ‘ के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, केन्द्रीय समन्वयक संयोजक पी.सी. तिवारी, उपपा के प्रधान महासचिव नरेश नोडियाल तथा एडवोकेट जे. पी. बडोनी, उपाध्यक्ष उपपा सहित सभी पदाधिकारीयों साहित कई सक्रिय कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में उल्टा चलेंगे तलवार दंपत्ति

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad