मणिपुर समेत देशभर में महिलाओं के साथ लगातार घृणित घटनाएं हो रही है इसी को लेकर अखिल भारतीय महिला परिषद ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

नैनीताल l मणिपुर समेत देश के विभिन्न क्षेत्रों में
महिलाओं के साथ हो रही घृणित घटनाओं को अखिल भारतीय महिला परिषद ने बेहद गंभीरता से लिया है। मंगलवार को परिषद की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी के
नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी वंदना सिंह से मुलाकात की बाद में उनके माध्यम से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन भी सौपा। इस दौरान परिषद के शिष्टमंडल में शामिल पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में जिस तरीके से मणिपुर समेत देश के कई भागों में आए दिन महिलाओं के साथ हो रही घृणित घटनाओं की वजह से जहां एक ओर मातृ शक्ति का घोर अपमान हो रहा है वहीं इससे देश की बदनामी हो रही है। उन्होंने बीते दिनों मणिपुर में दो महिलाओं को र्निवस्त्र घुमाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने इसानियत को कलकित कर दिया और दूसरी ओर प्रशासनिक व सरकारी तंत्र की अनदेखी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उनकी जिम्मेदारी को भी स्पष्ट कर दिया है। कहा कि मणिपुर के महिलाओं के नगन वीडियों के दो माह के बाद वायरल होना,निर्भया कांड की तरह पूरे मानव समाज को झकझोर कर रख दिया। ज्ञापन देने वालों में परिषद की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी समेत सावित्री सनवाल, मंजू कोटलिया, अमिता साह तथा तारा बोरा आदि शामिल थी।