जू रोड स्थित होटल में प्रशासन की छापेमारी, बिना पंजीकरण संचालन पर 10 हजार चालान, प्रतिष्ठान सील

नैनीताल। जू रोड स्थित एक प्रमुख होटल में अनियमितताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने होटल में अचानक छापेमारी की। कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप मच गया।
यह छापेमारी तहसीलदार अक्षय भट्ट के नेतृत्व में की गई टीम में जल संस्थान, नगर पालिका, प्रदूषण बोर्ड और जिला पर्यटन विकास विभाग ने छापे मारी की l जांच के दौरान होटल के वैध दस्तावेज, साफ-सफाई, जल आपूर्ति कनेक्शन और पर्यटन विभाग के मानकों की बारीकी से पड़ताल की गई। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि शिकायत के बाद की गई संयुक्त जांच में होटल बिना पंजीकरण के संचालित होता पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर पर्यटन विभाग ने 10 हजार रुपये का चालान काटा। वहीं सीवर और अन्य अनियमितताओं को लेकर जल संस्थान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर पालिका ने भी चालानी कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया है। इस दौरान टीम में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गबर्याल, कर निरीक्षक हिमांशु चंद्र नगर पालिका के अधिशासी अअधिकारीरोहिताश शर्मा, प्रदूषण बोर्ड अधिकारी अनुराग नेगी और जिला पर्यटन विकास अतुल भंडारी आदि मौजूद रहे l