प्रशासन ने पालिका और उर्जा निगम की कराई बैठकपालिकाध्यक्ष ने ऊर्जा निगम को पत्र लिख स्ट्रीट लाइट जलाने की मांग की

नैनीताल। नैनीताल में उर्जा निगम की ओर से नगर पालिका की स्ट्रीट लाईट का कनेक्शन काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शहर में अंधेरा होने के बाद प्रशासन को उर्जा निगम व पालिका को आमने सामने बैठाना पड़ गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। बता दें कि नैनीताल नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट का चार करोड़ 12 लाख बिल का भुगतान ऊर्जा निगम को नहीं किया गया है। जिसके चलते ऊर्जा निगम की ओर से बुधवार को पालिका को नोटिस भेजकर शाम को शहर की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया। जिसके चलते पूरी रात शहर अंधेरे में डूबा रहा। ईधर शहर में चर्चाओं के बाद बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने ऊर्जा निगम के ईई को पत्र लिख शहर में स्ट्रीट लाइट चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शहर में अंधेरा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए लोगों की परेशानी देखते हुए शहर की स्ट्रीट लाइट जलाई जाए। इसके बाद भी उर्जा निगम की ओर से लाईट का कनेक्शन नहीं जोड़ा तो मामला और गर्म हो गया। जिसके बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट वरूणा अग्रवाल ने पालिका व उर्जा निगम के अ​धिका​रियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान पालिका की ओर से एक वर्ष के बिल का भुगतान करने की बात कही। लेकिन उर्जा निगम की ओर से 50 प्रतिशत बिल जमा करने की बात पर अड़ा रहा। साथ ही पालिका के प्रस्ताव को अपने उच्च अ​धिकारियों मामने रख आगे निर्णय लेने की बात कही। हांलाकि कुछ पालिका सभासदों ने शहर में लाईट न जलने पर धरना देने की भी चेतावनी दी है। वरूणा अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से बिजली का भुगतान नहीं होने पर उर्जा निगम की ओर से पालिका की स्ट्रीट लाईट का कनेक्शन काट दिया गया है। जिससे शहर में रात अंधेरा रहा और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस समस्या के समाधान के लिए दोनों विभागों को साथ बैठाकर वार्ता की गई। नगर पालिका की ओर से बिल जमा करने के लिए एक प्रस्ताव रखा गया है। जिसको उर्जा निगम ने अपने उच्च अ​धिकारियों को भेजा है। उम्दीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान उर्जा निगम के एसके सहगल, ईओ दीपक गोस्वामी, विनोद जीना, सभासद मुकेश जोशी मंटू, गीता उप्रेती, भगवत रावत, जितेंद्र पांडे जीनू, मनोज साह जगाती, पूरन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र कुमार व काजल आर्य मौजूद रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad