घना कोहरा लगने से एक पर्यटक वाहन खाई में गिरा, दो लोग चोटिल

नैनीताल। भवाली-गेठिया मार्ग पर पाइलेट बाबा आश्रम के निकट एक कार दुर्घटना हो गई। फायर स्टेशन नैनीताल व भीमताल से शीघ्र ही फायर सर्विस खोज एवं बचाव टीम घटना स्थल पर पहुंची| वाहन में चार लोग सवार थे,जिसमें दो बच्चों को ज्यादा चोट लगने पर हल्द्वानी रेफर कर दिया 2 लोगों को मामूली चोट आई है। बिना देरी किये जवान उक्त दुर्गम खाई मे गये और सभी क़ो बमुशकिल सड़क तक निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। घटना मे चालक क़ो काफी चोट आयी हैं। पता चला कि दिल्ली निवासी पर्यटक अमित ढींगरा अपने परिवारजनों सहित वाहन स0-UP15BK8403 मे भवाली से घूमकर वापस जा रहे थे।
सेनिटोरियम गेठिया से पाइलेट बाबा आश्रम के बीच सड़क पर घना कोहरा होने के कारण वाहन दुर्घटना ग्रस्त होकर खाई मे गिर गया। फायर सर्विस, पुलिस जवानों की कड़ी मेहनत व तत्परता से उक्त घायलों क़ो शीघ्र ही अस्पताल पहुँचाया गया। इस दौरान घटनास्थल पर राजेंद्र सिंह ,उमेश कुमार, जसबीर सिंह ,मोहम्मद उमर ,दिनेश दमकल विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी उपस्थित थे।









