मकान की छत पर गिरी कार एक व्यक्ति घायल बाल बाल बचे मकान स्वामी


नैनीताल। भाजपा नेत्री एवं नगर पालिका परिषद नैनीताल की मनोनीत सभासद तारा राणा के मकान की छत पर बीती रात एक कार गिर गई। मकान की छत के ऊपर तार गिरने से रात्रि में अफरा-तफरी का माहौल मच गया कार में सवार एक युवक फरार हो गया और दूसरा गाड़ी के अंदर ही घायल अवस्था में पड़ा रहा।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर रात्रि 12:00 बजे एक कार संख्या यूके 04 l 7735 हिमालय दर्शन की ओर जा रही थी तभी वन विभाग की चौकी के कर्मियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। कार में सवार दोनों लोगों ने गाड़ी बैक की तो अचानक से कर अनियंत्रित होकर घर के मकान की छत के ऊपर गिर गई। जिससे मौके पर रात्रि अफरा-तफरी मच गई।मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी और एंबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया और एक युवक मौके से फरार हो गया।सभासद तारा राणा ने बताया कि यदि कोई उस समय सोया होता तो एक बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि लोनिवि को कई बार सड़क किनारे रेलिंग लगाने के लिए पत्र दिए गए हैं। लेकिन आज तक रनिंग नहीं लगी शायद रेलिंग लगी होती तो यह घटना नहीं घटती।