बी0डी0 पांडे चिकित्सालय नैनीताल पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

नैनीताल l विद्यायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या द्वारा बी0डी0 पांडे चिकित्सालय नैनीताल पर स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ माननीय विधायक , मुख़्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकिसा अधीक्षक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
माननीय विधायक जी द्वारा बताया गया कि आयुष्मान योजना, जो सरकार द्वारा चलाई जा रही है, का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा जिस पर 5 लाख तक का ईलाज सरकारी व निजी अस्पतालों पर निःशुल्क है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है । डॉ टी के टम्टा, प्रभारी निदेशक कुमाऊ मण्डल द्वारा कहा गया स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वाथ्य सुविधाये उपलब्ध कराई जा रही है क्षेत्रवासियो को. मुख्य चिकत्सा अधिकारी डॉ एच सी पंत द्वारा अवगत कराया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविरो के माध्यम से जनमानस को स्वास्थ्य सम्बंधित सभी सुविधाये दी जा रही है, आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं, दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये जा रहे है , दवा वितरण की जा रही है, निशुल्क अल्ट्रासाउंड व एक्स रे किये जा रहे है ,हीमोग्लोबिन की जांच के साथ ही टीकाकरण किया जा रहा है, ब्लेड प्रेशर व शुगर की जांच की जा रही है, गर्भवती महिलाओं की जांच की जा रही है, बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है, ये सभी सुविधाये निःशुल्क उपलब्ध कराये गये। डॉ एच0सी0 पंत मुख़्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विधायक का स्वागत किया गया व स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जनपद की जनता को मिल रहा है, उनके द्वारा जानकारी दी गई कि 17 सितम्बर से आज तक 149826 लोगो को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगो को योजना का लाभ प्रदान किये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम मे डॉ तरुण कुमार टम्टा, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डॉ संजीव खर्कवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन0एच0एम0 , मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सरयू नंदन जोशी, दीपक कांडपाल, सपना जोशी, देवेंद्र बिष्ट, हरेन्द्र कठायत, जितेश प्रधान , सहित आशा कार्य कर्ती व आंगनवाडी कार्यकर्ती उपस्थित रहे.

कार्यकम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा द्वारा किया गया ।
शिविर मे कुल 524 मरीजों ने जाँच करवाई.

डॉ एच0सी0पंत द्वारा बताया गया कि 30 सितंबर को गरमपानी, एव सुयालबड़ी पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा, जहां पर स्वास्थ्य सम्बंधित सभी सेवाये निःशुल्क रहेगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरिजों का उपचार व जांच की जायेगी।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad