उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री रणजीत सिंह नेगी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

नैनीताल । उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री रणजीत सिंह नेगी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। शिष्टमंडल ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, और आशा की, कि उनके मार्गदर्शन में जिले की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और विद्यालयों की समस्याओं का त्वरित समाधान होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आश्वस्त किया कि वह विद्यालयों का पूरा सहयोग करैंगे। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यो से अपेक्षा की, कि अब वह और अधिक उत्साह से विद्यालयों के उन्नयन हेतु समर्पित हो जाएं। भेंट वार्ता में विद्यालयों की समस्याओं पर चर्चा हुई। शिष्टमंडल में परिषद के महासचिव भगवान सिंह सामंत, मनोज कुमार पाण्डे, बिशन सिंह मेहता, श्रीमती तारा बोरा, श्रीमती शबनम अहमद, श्रीमती सीमा बर्गली, श्रीमती फरहत श्रीमती पुष्पा गोस्वामी, नरेन्द्र कोरंगा सम्मिलित थे।












