वाटर चेतना महा अभियान के तहत दो बूथो में 83 नए मतदाता बनाए गए

नैनीताल l भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नैनीताल द्वारा शक्तिकेंद कृष्णापुर के हरी नगर वार्ड के बूथ संख्या 112 व 113 में लगातार मंडल में चलाई जा रहे कार्यक्रमों के तहत वोटर चेतना महाअभियान के तहत दोनों बूथो मैं 83 नए युवाओं को जो की जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं उन युवाओं को नए फॉर्म भरे गए जो युवा पहली बार वोटर बनने जा रहे हैं उनको मंडल नैनीताल की ओर से मिष्ठान वितरण कर उनको राष्ट्र निर्माण में यह युवा अपना योगदान देंगे ऐसे पांच लोगों के भी फॉर्म भरे गए जो दूसरे जगह से इन बूथो पर आए थे । आज के इस कार्यक्रम में मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, अरविंद पडियार, दया किशन पोखरिया, संतोष कुमार ,बिमला अधिकारी ,कविता गंगोला ,राधा खोलिया ,रेनू पंत ,रूपा आर्य ,सलमान जाफरी ,रीतुल कुमार कैलाश रौतेला ,कमल सिलेलान आदि कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता ने उपयुक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।