59वें इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज उद्घाटन मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘A’ ने दर्ज की शानदार जीत

नैनीताल। 59वें इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का गुरुवार को शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल एवं डीएसए महासचिव मनोज जोशी द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

पहला मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘A’ और G.D. Goenka के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘A’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 81-22 के बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास खंड भीमताल के सभागार कक्ष में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग से संबंधित योजनाऑं की जानकारी देते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट

दूसरे मुकाबले में सरस्वती विहार दुर्गापुर ‘A’ और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘B’ आमने-सामने रहे। रोमांचक मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘B’ ने 56-53 से जीत दर्ज की।

तीसरे मुकाबले में सैनवाल स्कूल और St. Joseph’s College के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। बेहद करीबी मुकाबले में St. Joseph’s College ने 19-17 से जीत हासिल की।

दिन का अंतिम मुकाबला M.L. साह बाल विद्या मंदिर ‘B’ और St. Mary’s Convent Blue के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में M.L. साह बाल विद्या मंदिर ‘B’ ने 8-7 से मुकाबला जीत लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए राहत के निर्देश

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टूर्नामेंट में विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं और आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस अवसर पर बास्केटबाल सचिव हरीश जोशी, शैलेन्दर बर्गली,कमल जगाती,जलज बर्मा,समीर अली,फरीद अहमद,सहित खेल पेर्मी मौजूद रहे.

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad