उत्तराखंड के पेंशनर्स की स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु माननीय तीरथ सिंह रावत से महत्वपूर्ण भेंट एवं सकारात्मक चर्चा

आज दिनांक 13 नवम्बर 2026 को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में माननीय तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के केंद्रीय पेंशनर्स एवं CGHS लाभार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर उत्तराखंड की विशिष्ट भौगोलिक एवं पर्वतीय परिस्थितियों (Geography of Himalaya) को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण मांगें उनके समक्ष रखी गईं,
- कोटद्वार एवं श्रीनगर (गढ़वाल) में CGHS Wellness Centre स्वीकृत किए जाने की आवश्यकता।
- हल्द्वानी में पूर्व में स्वीकृत CGHS Wellness Centre को शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि कुमाऊँ मंडल के केंद्रीय पेंशनर्स एवं उनके परिवारों को CGHS चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।
- देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया डिस्पेंसरी को CGHS के साथ मर्ज किया जाए, जिससे वहां के पेंशनर्स एवं लाभार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के हजारों केंद्रीय पेंशनर्स और उनके परिवारों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही CGHS लाभार्थियों की संख्या में वृद्धि होने से स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक व्यापक होगा तथा वरिष्ठ नागरिकों को उपचार के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।
माननीय रावत जी ने सभी विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस संबंध में हुई चर्चा अत्यंत सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक रही।
उत्तराखंड के पेंशनर्स के सम्मान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सुगम चिकित्सा व्यवस्था के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
बलवीर सिंह नेगी
अध्यक्ष
उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, देहरादून।
Advertisement
ADVERTISEMENTS











