59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 में रोमांचक मुकाबले

नैनीताल में आयोजित 59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 के तहत आज खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

आज के पहले मुकाबले में बिरला विद्या मंदिर ‘B’ और सैनवाल स्कूल आमने-सामने रहे। मुकाबले में बिरला विद्या मंदिर ‘B’ ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 45-25 के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 13वीं अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

वहीं, दूसरे मुकाबले में ऑल सेंट्स कॉलेज Blue और BSSV के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ऑल सेंट्स कॉलेज Blue ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20-14 से मुकाबला अपने नाम किया।

मुकाबलों में रेफरी की भूमिका फरीद अहमद, हरिश, समीर अली, शेराब एवं विनोद कनारी ने निभाई। वहीं तकनीकी टेबल पर दीपक, अजाज अहमद, फरदीन खान एवं ज्ञान ने जिम्मेदारी संभाली।

यह भी पढ़ें 👉  जल जनित बीमारी की आपदा की समीक्षा भीमताल के स्कूलों को अल्टीमेटम, आखिरी केस के बाद भी 100 दिन रहेगा कड़ा पहरा ब्लॉक प्रमुख डॉo बिष्ट

इस अवसर पर DSA & NTG के महासचिव मनोज जोशी तथा बास्केटबॉल सचिव हरिश जोशी भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad