बुधवार को होने वाला शपथ ग्रहण स्थगित

नैनीताल ।आप समस्त महानुभावों से क्षमा प्रार्थी हूँ कि हमारे साथी नव निर्वाचित सचिव श्री धर्मेंद्र कुमार ( बब्लू भाई) का कल अचानक स्वास्थ्य खराब होने के कारण आनन में चिकित्सक द्वारा आपरेशन कर दिया गया है, वह हल्द्वानी स्थित कृष्णा होस्पिटल में आईसी यू मे ऐडमिट है। जिस कारण चुनाव कमेटी द्वारा दिनांक 24 को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित कर दिया गया है और स्थिति को देखते हुए शपथ समारोह की तिथी से आप सभी को अवगत करा दिया जायेगा।
धन्यवाद।












