नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार अनिल बडोला नहीं रहे


नैनीताल। नैनीताल में कई वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का बीरवार की दोपहर में निधन हो गया वे करीब 61 वर्ष के थे।
बता दें मल्लीताल चार्टन लॉज निवासी अनिल बडोला साप्ताहिक समाचार पत्र सीमांचल संपादक व सीमांचल प्रेस के प्रोपराइटर भी रहे । स्व. अनिल बडोला ने सीमांचल प्रेस बिकने के बाद कई समाचार पत्रों में काम किया लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी थी । बताया गया है कि वे अपनी बहन की देखरेख में थे जबकि उनकी पत्नी व बच्चे उनसे अलग रहते थे । उनका गुरुवार की शाम को पाइंस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। काबिलेगौर है कि स्व. अनिल बडोला के पिता स्व. बी एन बडोला नैनीताल के जाने माने पत्रकार रहे हैं । अनिल बडोला के निधन पर एनयूजेआई से जुड़े नैनीताल के पत्रकारों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है ।

यह भी पढ़ें 👉  संगीत नाटक अकादेमी द्वारा राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 का एक अनूठा आयोजन किया जा रहा है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad