राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में 27 मई से 2 जून 2026 तक चलने वाले शासकीय समर कैम्प के दूसरे दिन बच्चों को स्थानीय भाषा का ज्ञान, खेल, पीटी, जूडो आदि का प्रशिक्षण दिया गया, मनमोहन बहुगुणा ने बच्चों को समर कैम्प में आने और कुछ सीखने के लिए प्रेरित किया
नैनीताल । राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला में 27 मई से 2 जून 2026 तक चलने वाले शासकीय समर कैम्प के दूसरे दिन बच्चों को स्थानीय भाषा का ज्ञान, खेल, पीटी, जूडो आदि का प्रशिक्षण दिया गया, मनमोहन बहुगुणा ने बच्चों को समर कैम्प में आने और कुछ सीखने के लिए प्रेरित किया।
अध्यापक एवं समर कैम्प प्रभारी मन मोहन बहुगुणा ने बच्चों को योग, स्थानीय भाषा, जूडो आदि का प्रशिक्षण दिया।
अध्यापिका श्रीमती सुनीता खंडूरी ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग होने वाली बोलियों के विषय, योग की विविध प्रयोग तथा पीटी करवाई।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ स्वामी एस. चंद्रा ने समर कैम्प के आयोजन, विभिन्न पौराणिक खेल करवाए, स्वामी एस चंद्रा ने कहा खेल हमारे मन मस्तिक पर केंद्रित होने चाहिए जिससे हम विद्यार्थियों को याद करने की क्षमता बढ़ाने में सहयोगी बन सकते हैं।









