फ्लैट्स में नहीं होगी नमाज

नैनीताल। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक स्थानों पर तथा सड़कों में नमाज अदा करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी थी । नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में पिछले कई वर्षों से मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज अदा करते थे जिसको लेकर पिछले कई दिनों से यहां भ्रम की स्थिति बनी हुई थी लेकिन अब जिलाधिकारी ने स्थिति को साफ कर दिया है । बीते दिनों ईद की नमाज को लेकर द नैनीताल जिमखाना एवं जिला खेल संघ (डीएसए) मैदान को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि डीएसए मैदान में ईद की नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। जिलाधिकारी ललित मोहन रियल ने कहा कि नमाज मस्जिदों एवं निजी स्थानों पर अदा की जाए।
डीएसए की ओर से पहले अंजुमन इस्लामिया को 28 मई 2026 को ईद की नमाज के लिए मैदान उपयोग की अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ ही घंटों बाद संस्था ने अपना आदेश निरस्त कर दिया था। इसके बाद शहर में चर्चाओं और विवाद का माहौल बन गया था।
अब जिलाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि डीएसए मैदान मुख्य रूप से खेल गतिविधियों के लिए निर्धारित है और वर्तमान में वहां विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं टूर्नामेंट संचालित हो रहे हैं। ऐसे में मैदान का उपयोग धार्मिक आयोजन के लिए नहीं किया जा सकता।
प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि सार्वजनिक व्यवस्था एवं खेल गतिविधियों को प्रभावित किए बिना ईद की नमाज मस्जिदों और निजी परिसरों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की जाए। डीएसए द्वारा पूर्व में जारी अनुमति और उसके बाद निरस्तीकरण को लेकर उठे सवालों के बीच प्रशासन के इस बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। जिलाधिकारी के इस बयान के बाद अब ईद के दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जामा मस्जिद मल्लीताल तथा तल्लीताल मैं नमाज अदा करेंगे । बाइट – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ।