कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
नैनीताल । केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना के अंर्तगत अग्निवीर परीक्षा के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग प्रदेश कांग्रेस कर्नल राम रतन सिंह नेगी एवं अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल सचिन नेगी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन व हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नैनीताल राहुल छिमवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, विधानसभा अध्यक्ष शिवम बजाज, पप्पू कर्नाटक, मनोज ममघाई, संजय कुमार, मंजू बिष्ट, पीके शर्मा, जेके शर्मा, राजेंद्र व्यास, भुवन बिष्ट, महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, रविंद्र राठौर, सूरज पांडे, सुनील मेहरा, शेलू, प्रमोद कुमार, अमित पांडे, सिद्धार्थ टंडन, यश, राहुल कुमार, सतनाम, जुनेद, राहुल कुमार, सचिन कुमार, रमेश बिष्ट, मनीष बिष्ट, नमन, चीमा, अंकित, नफीस, राहुल देव, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नैनीताल सचिन नेगी ने अग्निवीर योजना को खत्म करने की मांग करी जिससे गौरवशाली सैन्य परम्परा बनी रहे।












