पाषाण देवी मदिर में शनिवार 1 अगस्त को धार्मिक अनुष्ठान होंगे

नैनीताल । नगर के ठंडी सड़क स्टेट मनपसंद देवी मंदिर में शनिवार 1 अगस्त को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन माह के मौके पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया सुबह 9:00 बजे से मंदिर में 100 लीटर दूध से रुद्राभिषेक किया जाएगा, साथ ही मंदिर में सुंदरकांड भजन कीर्तन के अलावा प्रसाद वितरण भी किया जाएगा उन्होंने नगर की श्रद्धालु जनता से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाएं ।