जिला न्यायालय को मानव बम से उड़ाने की धमकी दी

नैनीताल l जिला न्यायालय को मानव बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब जिला न्यायालय में हड़कंप मचा हुआ है वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है जिला न्यायालय के सभी गेटों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है और जो लोग न्यायालय जा रहे हैं उनकी कड़ी सुरक्षा निगरानी में चेकिंग की जा रही है नैनीताल का रविकांत सेमवाल ने बताया न्यायालय में काम शुरू करवा दिया गया है फिलहाल चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और जिन लोगों के द्वारा आज न्यायालय में पुनः मेल के माध्यम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है उन सभी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है l पूरे न्यायालय परिसर मैं पुलिस द्वारा चेकिंग शुरू कर दी गई है किसी को भी बिना आईडी कार्ड के परिसर में नहीं जाने दिया जा रहा है l किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में नहीं आने दिया जा रहा है इस मौके पर सीओ रविकांत सेमवाल, कोतवाल हेमं पंत, थानाध्यक्ष मनोज नयाल सहित तीन दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद थे l

यह भी पढ़ें 👉  सरस्वती शिशु मंदिर मौना नैनीताल में पुरुस्कार वितरण का आयोजन किया गया

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad